कलेक्टर ने जारी किए आदेश 30 अप्रैल तक कि घोषित की स्कूलों की छुट्टी

Revanchal
9
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी किया गया कि बढ़़ते तापमान को देखते हुये जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में प्री-प्रायमरी से कक्षा आठवीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित।

कार्यालय कलेक्टर (शिक्षा विभाग), जिला मंडला
क्रमांक/शिक्षा/अवकाश/2026/2329
मंडला, दिनांक: 28/04/2026

ग्रीष्म ऋतु में तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए, जिला मंडला के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों (मध्यप्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त एवं सीबीएसई) में प्री-प्रायमरी से कक्षा आठवीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 30/04/2026 तक अवकाश घोषित किया जाता है।
साथ ही समस्त शिक्षक एवं विद्यालयीन स्टाफ पूर्ववत विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Share This Article
Translate »