तुलाई से पहले ही स्टॉक में चढ़ाई गई फसल, खरीदी केन्द्रों में भारी गड़बड़ी खबर

Revanchal
2 Min Read

वर्तमान स्टॉक में कमी मिलने से उजागर होगा घोटाला वास्तविक मात्रा में अंतर की आशंका

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धूमा के खरीदी केंद्रो का मामला

दैनिक रेवांचल टाईम्स – आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धूमा के अंतर्गत खरीदी केंद्रों में फसल खरीदी प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितता की जानकारी सामने आ रहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसानों की उपज का व्यापारियों से विधिवत तौल किए बिना ही उसे स्टॉक रजिस्टर में दर्ज कर ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर लिया गया।

जबकि भौतिक सत्यापन की बात की जाये तो वर्तमान स्टॉक में कमी है, जिससे रिकॉर्ड और वास्तविक भंडारण के बीच अंतर होने की आशंका जताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धूमा के गेंहू और चना मसूर खरीदी केंद्रो पर फसल की तुलाई पूर्ण होने से पहले ही उसे स्टॉक में चढ़ा दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी निष्पक्ष जांच करलें तो प्रारंभिक जांच में यह मामला रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही और अनियमितता की ओर संकेत कर रहा है। निष्पक्ष जांच हो जाये तो स्टॉक में कमी सामने आ जायेगी ।
सूत्रों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष विस्तृत जांच होने पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
इसके पहले भी ऐसे कई गंभीर लापरवाही सामने आई है परंतु जांच अधिकारी लीपा पोती करके मामले को दबा देते हैं अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर मामला देवेगा या उजागर होगा।


मुख्य बिंदु __
तुलाई से पहले ही फसल स्टॉक में दर्ज किए जाने का आरोप।
भौतिक सत्यापन में स्टॉक कम मिलने की जानकारी।
रिकॉर्ड और वास्तविक मात्रा में अंतर की आशंका।
निष्पक्ष जांच के बाद जिम्मेदारी तय होने की संभावना।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »