प्रथम अंतरक्षेत्रीय विद्युत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, इंदौर ने जीता खिताब-जबलपुर केन्‍द्रीय कार्यालय की टीम रही उपविजेता

Revanchal
27
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्‍स जबलपुर। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद द्वारा आयोजित प्रथम अंतरक्षेत्रीय विद्युत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब इंदौर क्षेत्र ने जीत लिया है।

फाइनल मुकाबले में इंदौर ने केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर को 12 रनों से पराजित किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि और परिषद के महासचिव श्री राजीव गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीमों को चलित शील्ड प्रदान की।

मैच के बाद जश्‍न का माहौल

विजेता और उपविजेता टीम धुरंधर के गाने में जमकर उछले

​रोमांचक फाइनल मैच

इंदौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 84 रन बनाए। इंदौर की ओर से नीरू ने 48 और सुमिती ने 14 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जबलपुर की टीम 8 ओवर में 72 रन ही बना सकी।

जबलपुर की मनीषा झारिया 39 रन बनाकर नाबाद रहीं। व्यक्तिगत पुरस्कारों में इंदौर की रिंकी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। जबलपुर की मनीषा झारिया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अनुपमा तिवारी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित की गईं, जबकि इंदौर की नीरू को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार मिला।

​तृतीय स्‍थान सिंगाजी ताप विद्युत गृह

तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) ने जबलपुर क्षेत्र को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। जबलपुर क्षेत्र ने पहले खेलते हुए 34 रन बनाए थे, जिसे खंडवा की टीम ने शीलू (17 रन) और निकिता (11 रन) की पारियों की मदद से बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। लीग मैचों के दौरान भी इंदौर का दबदबा रहा, जहाँ रिमी और नीरू की पारियों के दम पर उन्होंने जबलपुर को हराया था।

आयोजन में अंपायर की भूमिका सुबोध धांडे, अनिल शर्मा, संदीप बर्मन ने निभाई और पवन पटेल स्कोरर रहे।

मुख्‍य बिन्‍दु

  • विजेता – इंदौर क्षेत्र
  • उप विजेता -श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा)
  • प्‍लेयर ऑ द टूर्नामेंट – रिंकी
  • बेस्‍ट बेटर – मनीषा झारिया
  • बेस्‍ट बॉलर – अनुपमा
  • बेस्‍ट फील्‍डर – नीरू
Share This Article
Translate »