दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, लघु तीर्थ क्षेत्र व्रती नगरी पिंडरई में संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्रीविद्यासागरजी के परम प्रभावी शिष्य एवं विद्या शिरोमणि आचार्य महाराज श्रीसमयसागरजी के आज्ञानुवर्ती मुनिराज,पाठशाला प्रणेता पूज्य मुनि श्री निर्वेग सागर जी महाराज ससंघ का शुक्रवार शाम को प्रथम बार लघु तीर्थ क्षेत्र व्रती नगरी पिंडरई हुआ भव्य मंगल प्रवेश। परम सौभाग्य से व्रती नगरी में प्रथम बार एक साथ सप्त ऋषिराजों का शुभ आगमन हुआ।
सकल दिगम्बर जैन समाज बड़े हर्षोल्लास के साथ मुनि संघ की आगवानी में शामिल हुई। नगर के जिनालयों की वंदना के उपरांत पूज्य मुनि श्री निर्वेग सागर जी की मंगल देशना का लाभ समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं को प्राप्त हुआ। देशना के पश्चात गुरु भक्ति और सभी भक्त जनों ने मुनि संघ की मंगल आरती की। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष चौधरी कैलाश चंद्र ने साधु सेवा समिति के पदाधिकारी ऋषभ जैन को जानकारी देते हुए बताया कि आज पूज्य मुनि संघ की आगवानी में हमें पुलिस प्रशासन का सहयोग प्राप्त हुआ इस हेतु हम प्रशासन के आभारी हैं।
