रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
स्थानीय शहीद स्मारक में कांग्रेस महिला सेवादल द्वारा देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद कार्पोरेल विक्की पहाड़े की पुण्यतिथि पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सेवादल की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस को याद किया।
देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान ने कहा कि नोनिया करबल निवासी शहीद विक्की पहाड़े ने 4 मई 2024 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपनी शहादत दी थी। उनके इस सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह न केवल छिंदवाड़ा बल्कि पूरे देश के गौरव हैं।
उपस्थित पदाधिकारी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला सेवादल की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुईं, डॉ. शबाना यास्मीन खान जिला अध्यक्ष,सीमा शुक्ला जिला कार्यवाहक अध्यक्ष,सिंधु यादव जिला उपाध्यक्ष,शाहजहां बानो जिला महासचिव,रवीना कोचे नगर महासचिव,एडवोकेट कीर्ति तिवारी और निशा तीरकाम ल
डॉ. शबाना यास्मीन खान, जिला अध्यक्ष ने कहा है कि,शहीद विक्की पहाड़े का बलिदान हमें सदैव देश सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा। हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सम्मान प्रकट करते है l
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान बड़ी संख्या में सेवादल की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
