थाना बम्हनी क्षेत्र में पूर्व में घटित अवैध शराब परिवहन की घटना के संबंध में मंडला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 18/07/2025 को सूचना के आधार पर थाना बम्हनी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर बुलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP13 ZF 4510 को रोका गया था। उस समय वाहन चालक झाड़ी का फायदा उठाकर फरार हो गया था। वाहन की तलाशी लेने पर 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त कर पुलिस कब्जे में ली गई थी।
उक्त घटना के पश्चात फरार वाहन चालक की लगातार पतासाजी की जाती रही, विवेचना के दौरान आरोपी राहुल बैरागी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वाहन चालक के कथन के आधार पर अवैध शराब परिवहन की साजिश में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आई, जिसके फलस्वरूप नीरज कछवाह उर्फ नाटू एवं विकास राय को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1=राहुल बैरगी पिता सुखचैन बैरगी, उम्र 29 वर्ष, निवासी बड़ी खैरी, जिला मंडला
2=नीरज कछवाह उर्फ नाटू पिता स्व. राजेन्द्र प्रसाद कछवाह, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 10, मंडला
3=विकास राय पिता दिलीप राय, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कटरा, जिला मंडला
इस प्रकरण में लगातार प्रयास करते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा थाना प्रभारी बम्हनी उनि अरुण भदौरिया
उनि जयंत पिछोड़े
प्रआ राजेंद्र परस्ते, इंदर राजपूत
आर. नंदू मरावी,नवीन कठौते, सुरेश भटेरे के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत किया गया है।
