घुघरी बस स्टैंड जनपद तिराहे पर, दुर्घटनाओं का खतरा आए दिन हो रहे हादसा

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read
At the Ghughri bus stand district intersection, there is a danger of accidents, accidents are happening every day.

रेवांचल टाइम्स घुघरी मंडला बस स्टैंड स्थित जनपद रोड तिराहा अपनी खराब स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों और यात्रियों के लिए दुर्घटना का कारण बन गया है। रोड निर्माण कंपनी जीआरटीसी (GRTC) और ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते इस महत्वपूर्ण जंक्शन पर सुधार कार्य नहीं हो पा रहा है। सूत्रों से जानकारी अनुसार तिराहे की खराब स्थिति के लिए मुख्य रूप से दो कारण जिम्मेदार हैं सड़क पर फैली गिट्टियां रोड निर्माण कंपनी जीआरटीसी द्वारा सड़क के किनारे बड़ी-बड़ी गिट्टियों को यूं ही छोड़ दिया गया है।

ये गिट्टियां रास्ते पर फैलकर दोपहिया वाहनों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही हैं।आए दिन हो रही बिखरी पड़ी इन गिट्टियों के कारण अक्सर मोटर साइकिल सवार फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।तिराहे पर नाली का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है, जो जल निकासी की समस्या पैदा कर रहा है और सड़क की स्थिति को और बिगाड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या पर न तो ग्राम पंचायत ध्यान दे रही है और न ही जिम्मेदार जीआरटीसी रोड कंपनी। दोनों की अनदेखी के कारण लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामवासियों ने प्रशासन से तत्काल इस अधूरे नाली निर्माण और सड़क के सुधार की मांग की है ताकि जनहित में दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इनका कहना है

At the Ghughri bus stand district intersection, there is a danger of accidents, accidents are happening every day.
At the Ghughri bus stand district intersection, there is a danger of accidents, accidents are happening every day.


जीआरटीसी रोड कंपनी ने यहां पर गिट्टी फैला दिया है, जिससे आए दिन हादसा हो रहा है हम भी एक दो बार गिर चुके हैं
प्रदीप पाठक ग्रामवासी घुघरी

यहां पर लोग कई बार गिर चुके हैं नाली भी अधूरा पड़ी है एवं रोड में गिट्टी डाल दी गई है जिससे हमारे पान ठेला के सामने रोज कोई न कोई गिरता रहता है
वासु वरकड़े ग्रामवासी घुघरी

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »