भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव यात्रा संपन्न

Tribal Pride Yatra concludes on the occasion of Lord Birsa Munda's birth anniversary

रेवाँचल टाईम्स – बजाग भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव यात्रा का आगमन जनपद पंचायत करंजिया से होकर आज जनपद पंचायत बजाग में हुआ।

सर्वप्रथम जनजातीय गौरव यात्रा का शुभारंभ जनपद पंचायत बजाग में उपस्थित जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, भाजपा जनपद अध्यक्ष श्रीमती फूलकली मरावी, बजाग मण्डल अध्यक्ष सुशील यादव, भाजपा बजाग एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व खंड स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया गया। जनपद कार्यालय से निकली यह यात्रा भगवान बिरसा मुंडा के जयकारों के साथ ग्राम पंचायत भवन बजाग रैयत पहुँची।

कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

मंचासीन जनप्रतिनिधियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का प्रथम उद्बोधन पूर्व जिला पंचायत सदस्य शोभित मरावी द्वारा दिया गया। तत्पश्चात जनपद पंचायत बजाग उपाध्यक्ष राधेष्याम कुसराम एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू व्यौहार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के पश्चात जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग जाकर भर्ती मरीजों के स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए फल वितरण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी रामबाबू देवांगन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। सभी अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Translate »