रेवांचल टाइम्स | बिछिया, मंडला।
पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में थाना बिछिया पुलिस द्वारा जिले में संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत ग्राम चौरंगा एवं ग्राम मुहाड़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वही इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूह की महिलाओं तथा ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने, फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी।
इसके साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।
थाना बिछिया पुलिस ने उपस्थित सभी लोगों से स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को सतर्क करना और डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित बनाना है।
