सांसद ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर तीन कार्यक्रमों में सैकड़ों बहनों से बंधवाई राखी और लिया आर्शीर्वाद
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
बहनों से मिले आर्शीवाद से मुझे काम करने की उर्जा और संबल मिलता हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहनों का लखपति बनाने का संकल्प लिया था, जिसे पूरा करते हुए उन्होंने आज लाखों बहनों को लखपति बना दिया है। आगामी वर्षों मे यह संख्या निरंतर बढ़ती जायेगी। आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। जो कि अपने घरेलू कामकाज के साथ-साथ ही परिवार चलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के व्दारा भी लाडली बहना के माध्यम से लाखों बहनों को प्रतिमाह करोड़ों रूपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे महिलाओं को संबल मिल रहा है।
यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा शहर में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित तीन कार्यक्रमों के दौरान सैकड़ों बहनों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान सांसद बंटी विवेक ने सैकड़ों बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उनका आर्शीवाद भी लिया। सांसद निःशुल्क कोचिंग, परतला और चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सांसद बंटी विवेक ने सैकड़ों बहनों से राखी बंधवाकर उनका आर्शीवाद लेते हुए सगुन के तौर पर उन्हें उपहार भी दिए। कार्यक्रमों मे पहुंचे सांसद साहू ने सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित छोटी बहनों व महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया।
सांसद ने जिले भर की छोटी बहनों से बंधवाई राखी और लिया आर्शीर्वाद
रक्षाबंधन के अवसर पर सांसद निःशुल्क कोचिंग, परतला और चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मंच पर प्रमुख पंक्ति में प्रमुख महिलाओं को बिठाते हुए उन्हें सम्मान दिया। विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा मोहन नगर में स्थित गायत्री शक्ति केन्द्र में सांसद निःशुल्क कोचिंग का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से बड़ी संख्या में छात्राएं निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रही हैं। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सर्वप्रथम सांसद निःशुल्क कोचिंग पहुंचकर अपनी छोटी बहनों से राखी बंधवाई और उनका आर्शीर्वाद लिया
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू को जानकारी लगी थी कि सांसद निःशुल्क कोचिंग में अध्ययनरत जिले भर की बहनें रक्षाबंधन के अवसर पर अपने-अपने घर में रक्षाबंधन मनाने जाएगी, इसलिए वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों से पूर्व अपनी छोटी बहनों से राखी बंधवाने के लिए गायत्री शक्ति केन्द्र मोहन नगर पहुंच गए थे। इसके बाद सांसद बंटी विवेक साहू ने अन्य दो कार्यक्रमों मे पहुंचकर वहा उपस्थित सैकड़ों महिलाओं से राखी बंधवाते हुए उनका भी आर्शीवाद प्राप्त किया।
कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
सांसद निःशुल्क कोचिंग, परतला और चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व बालाघाट प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री गरीमा दामोदर, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिटटू मण्डराह, रवि मालवी, अंकित तिवारी, मनोनित पार्षद माया बंदेवार, सांसद निःशुल्क कोचिंग के संचालक संतोष साहू, ममता डोंगरे, कांता वानखेड़े, शक्ति सिंग चौधरी, बब्लू विश्वकर्मा, विशाल कराडे, लकी पाल, तुलसी पाल, प्रकाश बरडे, विक्की रायसेने, पुरूषोत्तम भार्गव, गोलू, पंकज साहू, चैतराम पाल, मोईनुद्दीन खान, पंडत पाठे, उकण्डराव देशमुख, गहर सिंह मेंहदोंले, लालदास उइके, दीपक सुहारिया, तेजलाल हिडाउ, देवेश डाहके, शैलू विश्वकर्मा, प्रमोद जैन, संतोष चौरिया, दिलीप वर्मा, विकास जामकर, आनंद गौहर, राज गौहर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
