मंडला। विश्व को शांति का संदेश देने वाले महाकारुणिक तथागत भगवान बुद्ध की 2570 वी जयंती (त्रिगुण पवन पूर्णिमा)के पूर्व संध्या 30 अप्रैल को विश्व शांति रैली जो कि नेहरू स्मारक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई डा.आंबेडकर चौक में बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण,सामूहिक वंदना पश्चात समाप्त होगी।
1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन त्रिरत्न विश्व शांति बुद्ध विहार ,देवधरा मंडला में प्रातः 9.00 बजे से पूज्य भंते धम्मदीप महानंद बोधि जी द्वारा परित्राण पाठ,मंगल मैत्री,धम्म देशना की जाएगी।
तत्पश्चात सामूहिक भोज तथा दोपहर 2.00 बजे उपासक/उपासिकाओं द्वारा रक्तशिविर में रक्त दान किया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपिस्थति की अपील बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव ।

दिलीप सोमकुंवर,जिलाध्यक्ष आर.के. मण्डाले ,सचिव शरद मेश्राम,कोषाध्यक्ष रेखा मेश्राम,पूनम बौद्ध,सुजाता सोमकुंवर, प्रजावती खोबरागडे, अमर झरिया,नेहा मण्डाले ,नंदिता चौहान,पी. एन.मेश्राम, सुरेश चौहान,आर.के.चौधरी,आर.के.भाण्डे,सुरेन्द् उपस्थित थे
