दैनिक रेवांचल टाइम्स जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए जा रहे कथित जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर प्रदेश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के निर्देश पर जबलपुर शहर युवा कांग्रेस नेता एड. रोहित वंशकार(मोन्टी) और जिला महासचिव गौरव सिंह राजपूत के नेतृत्व में शनिवार को कांचघर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कथित जमीन घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कांचघर चौक पर एकत्रित हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई।
युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतेंद्र (सोनू) कुकरेले ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जुड़े जमीन प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। यदि सरकार पारदर्शिता और सुशासन की बात करती है तो मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
उज्जैन में लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन मात्र 1 रुपये में एक ट्रस्ट को आवंटित की गई, जिसके ट्रस्टी मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार बताए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि इस आवंटन की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और पूरे मामले को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव, उनके परिवार और उनसे जुड़ी रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में करीब 137 भूखंड, जिनका कुल रकबा लगभग 168 एकड़ बताया गया है, खरीदे गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इनमें से लगभग 111 एकड़ भूमि सिंहस्थ कुंभ और वर्ष 2035 के मास्टर प्लान से जुड़े क्षेत्र में स्थित है। पार्टी ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी मात्रा में जमीन खरीदने के लिए धन का स्रोत क्या था और इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
युवा कांग्रेस नेताओं ने टैक्स चोरी सहित अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस अवसर पर एड.रोहित वंशकार(मोन्टी), गौरव सिंह राजपूत,नगर सोनू कुकरेले,डॉ रमाकांत रावत,ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू यादव,भानु यादव,कपिल भोजक,राजा रैकवार,अचलनाथ,राजेश गुप्ता, नीलेश जैन, नितिन सिंह, शिवम् यादव,योगेंद्र वंशकार,प्रकाश खरे,मुन्ना बेन,गोपाल चौधरी,मुन्ना शुक्ला,सत्ता चक्रवर्ती,भुवन चक्रवर्ती,हर्ष ठाकुर,राहुल गढ़वाल,मयंक चौरसिया,मोहित वंशकार,सचिन रजक, राज राव,संदीप अहिरवार आदि उपस्थित रहे।
भवदीय
सतेंद्र (सोनू) कुकरेले
शहर अध्यक्ष : युवा कांग्रेस जबलपुर
