स्वतंत्रता दिवस पर पार्षद सफीक हीरा का जनसंवाद और तिरंगे को सलाम

kaonebroadcast@gmail.com
65
2 Min Read

स्वतंत्रता दिवस पर पार्षद सफीक हीरा का जनसंवाद और तिरंगे को सलाम

जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर निगम जबलपुर के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद सफीक हीरा ने अपने वार्ड क्षेत्र के कई शैक्षणिक संस्थानों और शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया। हुसैनिया गर्ल्स स्कूल बहोराबाग, फरान हायर सेकेंडरी स्कूल गोहलपुर, दर्सगाह इस्लामी स्कूल सहित शहीद अब्दुल हमीद चौक पर हुए कार्यक्रमों में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित नागरिकों व विद्यार्थियों को संबोधित किया।

पार्षद की प्रेरणादायक स्पीच

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में पार्षद सफीक हीरा ने कहा…..
“हमारी आज़ादी की असली ताक़त हमारी एकता और शिक्षा है। बच्चों की मुस्कान ही देश का भविष्य है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर बच्चा पढ़े, बढ़े और अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन करे। शहीदों ने हमें जो आज़ादी दी है, उसकी असली कीमत तभी चुकाई जा सकती है जब हम ईमानदारी, भाईचारे और परिश्रम से समाज की सेवा करें।”
उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं बल्कि हमारे गर्व, त्याग और बलिदान की पहचान है। हर नागरिक का दायित्व है कि वह इसे सम्मान दे और इसके संदेश को अपनी जिंदगी में उतारे।

Councillor Safiq Hira's public interaction on Independence Day and salute to the tricolour
Councillor Safiq Hira’s public interaction on Independence Day and salute to the tricolour


बच्चों को मिली खुशियां

इस मौके पर उन्होंने बच्चों को लड्डू बांटे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरों पर जो खुशी झलकी, उसने पूरे आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

लोकप्रियता और जनसंपर्क

इन आयोजनों में भारी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी पार्षद सफीक हीरा की लोकप्रियता को स्पष्ट करती है। लोग कहते हैं कि उनके पार्षद हमेशा क्षेत्र की खुशियों और दुखों में साझेदार रहते हैं।
कार्यक्रमों में उनके प्रतिनिधि इम्तियाज और नवाजिश भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिन्होंने आयोजन को व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाई।
रिपोर्ट मोहम्मद अकरम अंसारी

Share This Article
Translate »