शैलपर्ण उद्यान में स्थापित राष्ट्रवीर अमर बलिदानी सम्राट पृथ्वीराज चैlहान जी की 863 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Revanchal
2 Min Read

युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चैlहान जी को देश का प्रेरणापुंज बताया व उनके बताए मार्ग पर चलने संकल्प दौहराया।

“चार बांस चैबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण ता ऊपर सुल्तान है,मत चुके चैlहान“

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – जबलपुर, जागरूक युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज दिनाँक 30.06.2026 दिन मंगलवार राष्ट्रवीर अमर बलिदानी सम्राट पृथ्वीराज चैlहान जी उनकी प्रतिमा स्मारक पर पुष्पांजलि, माल्यापर्ण कर श्रद्धापूर्वक उनकी 863 वीं जयंती मनाई व सम्राट पृथ्वीराज चैlहान जी को देश का प्रेरणापुंज बताया व उनके बताए मार्ग पर चलने संकल्प दौहराया।

जयंती समारोह के संयोजक युवा सामाजिक कार्यकर्ता निमित पाठक ने बताया कि, समस्त जबलपुर वासियों के लिए, यह बहुत सौभाग्य एवं गर्व का विषय है कि सम्राट पृथ्वीराज चैहान जी का जन्म उनके ननिहाल संस्कारधानी जबलपुर (त्रिपुरी) कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता ठा॰ दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चैlहान जी ने देश की आन बान शान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, उन्होंने अफगानी आक्रमणकारी मोहम्मद गौरी का 17 बार हराया था, सम्राट पृथ्वीराज चैहान जी ने शब्दभेदी बाण चलाकर मोहम्मद गौरी को मार गिराया था। आज भी दोहा विश्वप्रसिद्ध है:-
“चार बांस चैबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण ता ऊपर सुल्तान है, मत चुके चैlहान“


आज के सम्राट पृथ्वीराज चैlहान जी की 863 वीं जयंती समारोह में प्रमुख रूप से कार्यक्रम अध्यक्ष ठा॰ दीपक सिंह राजपूत, कार्यक्रम संयोजक निमित पाठक, अर्थव सिंह बघेल, निखिल जैन, मयंक पाठक, संजय सिन्हा, निशार खान, राजेश पटेल, शिवम् तिवारी, मयंकलाल, पंचु रैकवार, चिंटू भाई, आशिष यादव, सहित अनेंक सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »