रेवांचल टाइम्स संवाददाता उमाकांत त्रिपाठी पन्ना
पन्ना: 11 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 32 आम लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनकर निराकृत कीं। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज जनसुनवाई हुई। कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा भी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आमजनों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया।
👁️ 1 views Views
