भुआ बिछिया,भारतीय जनता पार्टी, मंडल बिछिया का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कल्याण आश्रम, बिछिया में आयोजित हुआ। वर्ग की समयावधि 24 घंटे तथा कुल सत्र 08 में आयोजित किया गया,वर्ग में उपस्थित होने वाली अपेक्षित सूची में शक्ति केंद्रों के प्रमुख, मंडल कार्यकारिणी, मंडल के बूथ अध्यक्ष, मंडल के बूथ बी एल ए 2, मंडल/मोर्चां के अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला के पदाधिकारी, मंडल में निवासरत कार्यसमिति सदस्य एवं निवासरत जनप्रतिनिधिगण रहे।
प्रशिक्षण में 200 से अधिक कार्यकर्ताओ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया वर्ग का प्रारंभ आगंतुक अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करते हुए हुआ, उसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों के स्वागत उपरांत मंडल अध्यक्ष नीरज भट्ट ने वर्ग कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।
वर्ग के प्रारंभ का प्रथम सत्र “कार्य विस्तार की दृष्टि” पंडित सिंह धुर्वे द्वारा झल्लू लाल तेकाम की अध्यक्षता में लिया गया। द्वितीय सत्र “सरकार की उपलब्धि” रुचिराम गुरुवाणी द्वारा जवाहर साहू की अध्यक्षता में लिया गया।तृतीय
सत्र “पार्टी का इतिहास” डॉ. विजय आनंद मरावी द्वारा कुंज बिहारी साहू की अध्यक्षता में लिया गया।चतुर्थ सत्र “सोशल मीडिया एवं एआई नमो एप संगठन ऐप” शोभित रावत द्वारा यशवंत बजाज की अध्यक्षता में लिया गया तथा पांचवां सत्र “प्रदेश सरकार की उपलब्धि” बिजेंद्र सिंह कोकड़िया द्वारा दल सिंह यादव की अध्यक्षता में लिया गया।इस
प्रकार वर्ग के प्रथम दिवस में पांच सत्र हुए तथा द्वितीय दिवस के शेष तीन सत्र संपन्न हुए। द्वितीय दिवस सत्र के प्रारंभ के पूर्व भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सभी मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा मंडल कार्यालय में मनाया गया। इसके पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय (प्रशिक्षण महाअभियान 2026) वर्ग के द्वितीय दिवस के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों द्वारा पुनः भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करते हुए हुआ।
उसके उपरांत छठवां सत्र “बूथ प्रबंधन” नीरज मरकाम द्वारा कमलू सिंह यादव की अध्यक्षता में लिया गया, सातवां सत्र “हमारी कार्य पद्धति” जयदत्त झा द्वारा मातृशक्ति श्रीमती गीता कोष्टा की अध्यक्षता में लिया गया तथा अंतिम आठवां सत्र “वैचारिक अधिष्ठान” डॉ. संजय कुशराम द्वारा मातृशक्ति श्रीमती गायत्री झरिया की अध्यक्षता में लिया गया।वर्ग
के सभी सत्र पूर्ण होने के बाद कार्यक्रम के अंत में वर्ग में सभी शक्ति केंद्रों के प्रमुख, मंडल कार्यकारिणी, मंडल के बूथ अध्यक्ष, मंडल के बूथ बी एल ए 2, मंडल/मोर्चां के अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला के पदाधिकारी, मंडल में निवासरत कार्यसमिति सदस्य एवं निवासरत जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोजन संपन्न हुआ।मंच
संचालन मंडल महामंत्री नरेश राजपूत एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री नरेश सार्वे ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने मे शशिकांत श्रीवास्तव, अशोक नान कानी, राजेंद्र अग्रवाल राकेश यादव, प्रहलाद झरिया, जमना यादव,दीपक कटारे, भूपेंद्र मिंटू ठाकुर, बद्री झरिया, सहदेव झरिया, योगेश यादव, कमलू यादव, नगर परिषद अध्यक्ष रजनी मरावी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इलावती पटिया, पूर्व जनपद सदस्य नैनवती कुडापे, गीता कोस्टा, रुक्मणी साहू,राधा सोनी,सुनीता ताम्रकार,बीना झरिया,संगीता ठाकुर, गंगा जोगी, रानी परते सराहनी योगदान रहा
