चलती ट्रेन में यात्री की बिगड़ी तबीयत, नरसिंहपुर में रेलवे चिकित्सक ने दिया त्वरित उपचार

Revanchal
10
1 Min Read

नरसिंहपुर, 11 अप्रैल 2026: ट्रेन नंबर 12296, दानापुर से बेंगलुरु की यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री दिलीप शाह (उम्र 51 वर्ष), कोच B4 सीट नंबर 29 (PNR: 6201906685) को यात्रा के दौरान अचानक सीने में दर्द (चेस्ट पेन) की शिकायत होने लगी।


इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर नरसिंहपुर एवं जबलपुर को सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचते ही रेलवे चिकित्सक डॉ. आर. आर. कुर्रे ने मौके पर पहुंचकर यात्री की जांच की और आवश्यक उपचार प्रदान किया।


डॉ. कुर्रे द्वारा समय रहते दवा एवं प्राथमिक उपचार दिए जाने से यात्री की स्थिति में सुधार हुआ, जिससे वह अपनी आगे की यात्रा सुरक्षित और सहज रूप से जारी रख सका।

इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से रेलवे की चिकित्सा व्यवस्था की तत्परता और यात्रियों के प्रति जिम्मेदारी एक बार फिर सामने आई है।

West Central Railway द्वारा x (Twitter) पर पोस्ट कर, यात्री की सुरक्षा की सूचना दी गई।


Share This Article
Translate »