दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला -परिस्थितियों की वजह से इस समय गैस सिलेंडर वितरण को लेकर प्रायः सभी जगहों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिसे सिलेंडर मिल गया वह खुश हो जाता है और जिसे नहीं मिल पाया वह नाराज हो जाता है। ऐसी ही एक नाराजगी का मामला मार्बल इण्डेन गैस बम्हनी बंजर मैं सामने आया है यहां के मैनेजर रमेश राजपूत पर दिनांक 13 अप्रैल को दुकान में कट्टा दिखाने के आरोप लगाए गए थे।
जिस पर मैनेजर ने बताया कि यह आरोप निराधार है मामले की जांच पुलिस द्वारा की गई है उन्होंने कहा की हम प्राथमिकता के आधार पर निरंतर गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हैं। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि मिथ्या आरोपो व अपवाहों से बचें
