जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का पेंच स्टाफ क्लब में भव्य आगाज

Revanchal
2 Min Read

​खिलाड़ियों ने दिखाए दमखम, परासिया और चंदामेटा में सजे मुकाबले

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

पेंच स्टाफ क्लब परासिया में 18 से 20 अप्रैल को किया जा रहा है 18 अप्रैल को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया यह प्रतियोगिता पेंच प्रबंधन के विशेष सहयोग से पेंच स्टाफ क्लब परासिया तथा वर्कर्स क्लब चंदामेटा में आयोजित की जा रही है l


आज के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन हेतु बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी परमजीत सिंह बिज , चंद्रभूषण डेहरिया ,नेपाल सिंह ,सुनील कुमार पांडे संजीव लांबा ,भारत श्रीवास्तव ,विकास कुमार ,इमाम बख्श, विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम और स्पर्धा का संचालन बैडमिंटन कोच तथा संघ के सचिव जावेद खान ने किया अंपायर के रूप में अमित सोनी रत्नेश दुबे अंकुर खतऻरे तनिष्का विश्वकर्मा महिमा यादव एवं सबा खान ने विशेष सहयोग किया आज 11 वर्ष 13 वर्ष 15 वर्ष 17 वर्ष 19 वर्ष बालक बालिका समूह के मैच आयोजित किए गए मुख्य रूप से रोमांचक मैच परासिया चंदामेटा एवं छिंदवाड़ा नगर के खिलाड़ियों के लिए मध्य खेले गए

इस प्रतियोगिता का समापन व फाइनल कार्यक्रम 20 अप्रैल को शाम 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा तथा इसी दिन बाकी के बचे हुए मैच विशेष रूप से डबल्स मैच सुबह 10:00 से सोम वार के दिन आयोजित किए जाएंगे. इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी पेंच प्रबंधन के अधिकारी गण एवं परासिया चंदामेटा के जन प्रतिनिधि उपस्थित होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे. आज खेले गए संघर्षपूर्ण मॆचो में कृष्णा मिश्रा राहुल सिसोदिया भविष्य सूर्यवंशी ध्रुव डोडानी राजवीर सिंह आरव शर्मा आलोक अग्रवाल तथा बालिका वर्ग में तनिष्का जानवी तेजस्विनी सुजाता श‌नाया मिगलानी नूपुर घई शांभवी पंखुड़ी यादव व आदिवा शेख सभी खिलाड़ी का प्रदर्शन उत्कर्ष रहा यह सभी खिलाड़ी फाइनल में स्थान बनाने में कामयाब हो गए l

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »