किसानों की साल भर की मेहनत के साथ धोखा! गेहूं खरीदी के नाम पर सरकार और डिजिटल इंडिया के दावे फेल, सिस्टम फेल, किसान बेहाल — डॉ अशोक मर्सकोले

Revanchal
12
3 Min Read

फ़सल की आय दुगुनी का वादे करने वाली बीजेपी सरकार

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला जिले में गेहूं खरीदी के नाम पर सरकार और “डिजिटल इंडिया” के बड़े-बड़े दावे पूरी तरह फेल होते नजर आ रहे हैं। गेहूं खरीदी केन्द्रों और किसानों की लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले ने मंडला मुख्यालय के नजदीक बकोरी लैंप्स अंतर्गत ग्राम मुर्रमखाप खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों की परेशानी और प्रशासन शासन की लापरवाही खुलकर सामने आई।


वही सरकार द्वारा खरीदी शुरू करने में लगातार देरी, पहले 15 मार्च, फ़िर 23 मार्च फ़िर 1अप्रैल फ़िर 10 अप्रैल फ़िर 15 अप्रैल का दिन निर्धारित कर किसानों को छला!और फिर देर से खरीदी शुरू होने के बाद ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग पोर्टल का ठप्प हो जाना—इन दोनों ने किसानों की हालत और खराब कर दी है। किसान दिनभर धूप में इंतजार करने को मजबूर हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण न तो तुलाई हो पा रही है और न ही रजिस्ट्रेशन।

देर से फसल बेचने और उसकी असमंजसता से शादी ब्याह के सीजन में कम दामों में फ़सल बेचने को मजबूर है, पहले सीमांत किसानों की खरीदी फ़िर बड़े किसानों की बात कर भेद उत्पन्न किया; यह ई पोर्टल की मजबूरी से ज्यादा सरकार की नियत और अव्यवस्था नज़र आ रही मजबूरी में किसान अपनी मेहनत की फसल को औने-पौने दामों (₹20-22 प्रति किलो) में व्यापारियों को बेचने पर विवश हैं।


स्थिति इतनी खराब है कि जिन किसानों की तुलाई हो चुकी है, उनकी भी एंट्री पोर्टल पर नहीं चढ़ पा रही है। आज 29 तारीख़ को सिर्फ़ 2% खरीदी हुई यह समस्या सिर्फ मुर्रमखाप तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे जिले में किसानों को यही परेशानी झेलनी पड़ रही है। नैनपुर में किसानों का गुस्सा चक्काजाम के रूप में सामने आ चुका है, और जिला मुख्यालय से समीप सहित कई गांवों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


कांग्रेस ने जिला प्रशासन को साफ चेतावनी दी है—अगर एक भी किसान अपनी उपज तौलने से वंचित रहता है, तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतरकर चक्काजाम करेगी।
डॉ मर्सकोले ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हक, सम्मान और न्याय के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी है और हर संघर्ष में उनका साथ देगी।
mp शासन से हमारी मांग है कि।
1) केंद्र में रजिस्टर्ड किसानों की फ़सल का ई पोर्टल की पर्ची देखकर मैनुअल रिकॉर्ड रखा जाय,
2) खरीदी केन्द्रों में ई पोर्टल सम्बन्धी समस्या का समाधान निकाला जाय, 3) सभी किसानों की फ़सल खरीदी जा सके इसके लिए समय सीमा बढ़ाने के साथ सरलीकरण और आश्वासन दिया जाए!

डॉ अशोक मर्सकोले
अध्यक्ष
कांग्रेस कमेटी जिला मंडला मप्र

Share This Article
Translate »