ऑपरेशन मुस्कान के तहत पवई पुलिस की कार्यवाही

Revanchal
6
2 Min Read

नाबालिक बालिका गुड़गांव से दस्तयाब

थाना पवई दिनांक 30/04/26 पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक बालिकाओं को ढूंढने एवं दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था।

इस तारतम्य में फरियादी के द्वारा दिनांक 26.04.2026 को थाना पवई में अपनी नाबालिक 13 वर्षीय बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर कर अपहरण करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसकी सूचना पर थाना पवई में अपराध क्रमांक 140/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीकृत किया गया था ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह , एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन थाना प्रभारी पवई श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर बालिका की दस्तयाबी के प्रयास किए गए ।

बालिका की तलाश पतारसी हेतु एक टीम गुड़गांव हरियाणा तरफ रवाना की गई जिनके द्वारा पीड़िता को गुड़गांव से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है एवं पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया गया है । परिजनों के द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।


उल्लेखनीय भूमिका – उक्त संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी पवई के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार , आरक्षक प्रेम प्रजापति , महिला आरक्षक विनती सिंह एवं साइबर सेल पन्ना के द्वारा की गई।

Share This Article
Translate »