रावनवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सूर्यवंशी ढाबा पर दबिश, अवैध शराब का जखीरा जप्त

Revanchal
13
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन सहित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र जाट के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में थाना रावनवाड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भोकई रोड उरधन स्थित सूर्यवंशी ढाबा पर छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

​कार्टून में छिपाकर रखी थी मदिरा
​मंगलवार, 05 मई 2026 को होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम सूर्यवंशी ढाबा पहुँची। तलाशी लेने पर ढाबे के भीतर एक कागज के कार्टून में छिपाकर रखी गई देशी प्लेन मदिरा एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जप्त शराब की कुल मात्रा लगभग 12 लीटर है, जिसका बाजार मूल्य करीब 6,000 रुपये आँका गया है।

​आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
​पुलिस ने मौके से आरोपी कमलेश कुमार (पिता कैलाश सूर्यवंशी, उम्र 50 वर्ष), निवासी WCL क्वार्टर नं. 299, ग्राम भोकई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

​कंचन राजपूत थाना प्रभारी, रावनवाड़ा ने कहा है कि, क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध शराब जैसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।
​ इससे यह प्रतीत होता है
​अपराध मुक्त रावनवाड़ा की ओर पुलिस के बढ़ते कदम से क्षेत्र की जनता खुश होगी

Share This Article
Translate »