कान्हा पहुँचा मलेशिया वन विभाग का प्रतिनिधि दलवन्यजीव संरक्षण और टाइगर मैनेजमेंट का करेगा अध्ययन

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला कान्हा टाइगर रिजर्व अंतर्गत ग्लोबल टाइगर फोरम के माध्यम से मलेशिया वन विभाग का एक 7 सदस्यों का प्रतिनिधि दल 3 दिवसीय अध्ययन प्रवास पर कान्हा पहुँचा है।


इसके प्रथम दिवस अंतर्गत दिनांक 06 मई 2026 को खटिया इको सेंटर में मलेशिया प्रतिनिधि मंडल एवं कान्हा प्रबंधन की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान वन्यजीव प्रबंधन, संरक्षण रणनीतियों, मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व एवं आधुनिक प्रबंधन तकनीकों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।


कार्यक्रम में ग्लोबल टाइगर फोरम के विशेष सलाहकार एवं सेवानिवृत अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ एच. एस. नेगी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एल.कृष्णमूर्ति, क्षेत्र संचालक श्री रवींद्र मणि त्रिपाठी , उप संचालक श्रीमती अमिथा के .बी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें l

इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा कान्हा प्रबंधन के विभिन्न आयामों, best practices तथा वन्य जीव संरक्षण के सफल मॉडलों पर प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया गया।


उपरांत प्रतिनिधि मंडल द्वारा क्षेत्र भ्रमण (field visit) किया गया, जिसमें उन्हें orphan cub (अनाथ शावकों के संरक्षण एवं पुनर्वास) से संबंधित कार्यों का फील्ड एक्सपोज़र प्रदान किया गया। इस दौरान दल ने संबंधित प्रक्रियाओं, प्रबंधन प्रणाली एवं व्यावहारिक पहलुओं को निकटता से समझा।
मलेशिया के प्रतिनिधि मंडल ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने देश में भी लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा इसे वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक अत्यंत प्रभावी मॉडल बताया।


यह दल आगामी 3 दिनों तक कान्हा में प्रवास पर रहेगा एवं वन्यजीव प्रबंधन की बारीकियों का गहन अध्ययन करते हुए विभिन्न प्रबंधन गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेगा।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »