छिंदवाड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन महाराष्ट्र का शातिर अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Revanchal
15
3 Min Read

​कुण्डीपुरा पुलिस ने रिंग रोड पर बिछाया जाल; 3 किलो गांजे के साथ नागपुर का अपराधी चढ़ा हत्थे

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों और नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुण्डीपुरा पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा और मोबाइल जब्त किया है।

​मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी
​जानकारी के अनुसार, 09.मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड बायपास स्थित बनगांव चौक के पास एक संदिग्ध युवक पीले रंग के थैले में अवैध गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में खड़ा है। सूचना मिलते ही अति. पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्गदर्शन में कुण्डीपुरा पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
​तलाशी में खुला राज
​हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने जब संदिग्ध युवक को पकड़ा, तो उसकी पहचान फैजान पिता परवेशज मंसुरी (25 वर्ष), निवासी कलमना बस्ती, नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास मौजूद थैले से 02 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजा और एक सैमसंग एंड्रायड मोबाइल जब्त कर आरोपी को धारा 8, 20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी है फैजान
​पकड़ा गया आरोपी कोई साधारण अपराधी नहीं है, बल्कि उस पर नागपुर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और तस्करी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

​आरोपी का काला चिट्ठा
​हत्या और जानलेवा हमला थाना कोतवाली (नागपुर) में हत्या (302) और हत्या के प्रयास (307) का मामला दर्ज।
​हथियार तस्करी आर्म्स एक्ट के तहत नागपुर के कलमना और शांतिनगर थाने में केस दर्ज।
​नशा तस्करी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई बार जेल जा चुका है।
​कुल रिकॉर्ड, आरोपी पर अब तक चोरी, मारपीट और तस्करी के 10 से अधिक गंभीर मामले दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने कहा है कि,
अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीम लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही है।
नागपुर के इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय नेटवर्क पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।


​जब्ती एवं कार्यवाही
​मादक पदार्थ 02 किलो 950 ग्राम गांजा।
​अन्य सामग्री एक कीमती एंड्रायड मोबाइल।
​पुलिस कार्यवाही, आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Share This Article
Translate »