अमित भटनागर की रिहाई को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Revanchal
5
3 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मध्यप्रदेश की केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवार विगत दो माह से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।

प्रभावित परिवार अपनी जल, जंगल, जमीन, पुनर्वास, मुआवजा एवं आजीविका से जुड़े अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर द्वारा प्रस्तावित ‘न्याय अधिकार यात्रा’ को प्रारंभ होने से पहले ही उनकी गिरफ्तारी किया जाना आंदोलन को कुचलने का प्रयास सिद्ध करता है।

यह कृत्य दर्शाता है कि सरकार जनता के सवालों और लोकतांत्रिक आवाजों से भयभीत है।मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन एवं बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ ने मांग किया है कि अमित भटनागर को तत्काल एवं बिना शर्त रिहा किया जाए तथा आंदोलनरत प्रभावित परिवारों की सभी संवैधानिक एवं न्यायोचित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। केन -बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित सभी परिवारों का पारदर्शी सर्वे कराया जाए।प्रभावितों को भूमि के बदले भूमि, उचित मुआवजा एवं स्थायी पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।

आदिवासी समुदायों के वनाधिकार एवं संवैधानिक अधिकारों का पूर्ण संरक्षण किया जाए।प्रभावित ग्रामों की ग्राम सभाओं की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का विस्थापन न किया जाए।आंदोलनरत ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएं। मध्यप्रदेश में विकास के नाम पर आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन से जबरन बेदखल करने की प्रक्रिया विकराल रूप लेती जा रही है। अतः आदिवासी हितों की रक्षा हेतु इस प्रकार की दमनात्मक कार्रवाइयों को तत्काल रोका जाए, अन्यथा यह स्थिति आदिवासी क्षेत्रों में व्यापक एवं उग्र आंदोलन का रूप ले सकती है।

ज्ञापन जबलपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ तहसीलदार राजेश मिश्रा को सोंपा गया।ज्ञापन देते समय राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के विवेक अवस्थी, बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के राज कुमार सिन्हा, बरगी के पूर्व विधायक नन्हे लाल धुर्वे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल, कमला प्रसाद पटेल, मुकेश सोनी, सरमन रजक, उमा उईके, योगेश पिल्लई,अतुल विश्वकर्मा, विजय साहू, अनिल पाण्डेय, ए. के प्रशांत चौरसिया, गिरजा शंकर केवट, अरविंद रैकवार, अतुल बर्मन, रामजी ठाकुर, राजेश सोनकर आदि उपस्थित थे।


पंडित विवेक अवस्थी(9425156487)
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन
राज कुमार सिन्हा(9424385139)
बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ

Share This Article
Translate »