खमेरा में जंगली जानवर ने किया भैंस के बच्चे का शिकार,

Revanchal
4
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग – वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन ग्राम खम्हेरा में जंगली जानवर के हमले में एक पालतू भैंस के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में वन्य जीव की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन ग्राम खम्हेरा निवासी तिहार सिंह कुशराम पिता वक्ता सिंह की लगभग दो वर्षीय पड़िया को किसी वन्य जीव ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी सोमवार 11 मई लगभग 4 बजे लगी ।जहां मवेशी का छतबिछत शव ग्राम के समीप जंगल में देखा गया।


ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र जंगल से लगा होने के कारण अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे मवेशियों पर खतरा मंडराता रहता है।


पीड़ित पशुपालक ने वन विभाग से उचित जांच कर क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी वन विभाग से वन्य जीवों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने एवं ग्रामीणों के पालतू पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है

Share This Article
Translate »