रेवांचल टाइम्स पवई पन्ना। पवई क्षेत्र से उत्तराखण्ड के पवित्र चारों धाम की यात्रा पर श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। पवई निवासी रामभुवन बागरी अपनी पत्नी सहित एवं ग्राम मेनहां से महेंद्र त्रिपाठी पत्नी सावित्री त्रिपाठी के साथ विधिविधान से पूजा-अर्चना कर चारों धाम यात्रा के लिए निकले।
यात्रा पर रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने चूरमा चढ़ाकर पूजा की तथा परिजनों, मोहल्लेवासियों और इष्टमित्रों ने तिलक लगाकर एवं शुभकामनाएं देकर भावभीनी विदाई दी। श्रद्धालुओं को यात्री बस के माध्यम से गंगाजल भरने सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध चारों धाम — यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ — के दर्शन करेंगे। इसके अलावा अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भी दर्शन-पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।
