शा. सांदीपनी विद्यालय नारायणगंज में वोकेशनल प्रशिक्षण हेल्थ केयर एवम आईटी ट्रेड में वर्ष 2016 से संचालित है। जिसमे 10वी, 12वी के छात्रों को 21 दिन के OJT प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा कार्यक्षेत्र वास्तविक वातावरण से परिचय करवाया जाता है।
जिसके तत्वाधान में हेल्थ केयर के छात्रों ने BMO डा कोल के मार्गदर्शन में CHC नारायणगंज के अलग अलग विभागों में शामिल होकर वास्तविक कार्य शैली का अनुभव ग्रहण किया। जो व्यवसायिक प्रशिक्षक श्रीमती रुचि प्रदा संत की देखरेख में पूर्ण हुआ।
जिसमे छात्रों ने हॉस्पिटल के विभाग जनरल कक्ष , इंजेक्शन कक्ष आई डिपार्टमेंट पैथॉलाजी लैब दबा वितरण कक्ष मलेरिया डिपार्टमेंट ड्रेसिंग वार्ड एक्स- रे ईपीडी ओपीडी विभाग में कार्य करते हुए अनुभव प्राप्त किया।
वहीं आईटी ट्रेड की OJT तीन स्थानों पर संपन्न हुई।
बीईओ कार्यालय नारायणगंज, एसए अंसारी ऑनलाइन नारायणगंज, ईशा इंटीट्यूट ऑफ़ कम्प्यूटर एजुकेशन नारायणगंज। जहां बीइओ कार्यालय में छात्रों ने राजेश कुमार विश्वकर्मा (बीईओ) के मार्गदर्शन में ऑफिस वर्क सीखा जैसे ऑनलाइन डाटा एंट्री, ऑफिस फाइल व्यवस्था। एसए अंसारी ऑनलाइन शॉप में शौकत अली के मार्गदर्शन में व्यवसायिक कार्य जैसे प्रिंट आउट,डाटा एंट्री,लेमिनेशन,कस्टमर ऑनलाइन सोल्यूशन आदि।
एवम ईशा इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन में उदय यादव ,अंजली मेम,आयुषी मेम के मार्गदर्शन में सीपीसीटी,हिंदी टाइपिंग,एक्सेल कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया। जो व्यवसायिक प्रशिक्षक हेमंत पटेल की देखरेख में संपन्न हुआ।
उपरोक्त कार्यक्रम शास सांदीपनी विद्यालय नारायणगंज प्राचार्य श्रीमती अर्चना नेमा की अध्यक्षता एवम श्रीमती संगीता गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
