दैनिक रेवाँचल टाईम्स -मंडला, मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल जबलपुर संभाग के मुख्य अभियंता एवं अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक के प्रदेश अध्यक्ष एस के गिरिया और संघ के ई एल लिल्हारे सपरिवार कान्हा नेशनल पार्क जाते समय मंडला में सामाजिक पदाधिकारी के साथ मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों एवं आगामी विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान बाल सिंह ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, राजेश लोधी, राजकुमार दमाहे नंदलाल जंघेला आदि मौजूद रहे।
👁️ 1 views Views
