माह के अंतिम रविवार दिनांक 31 मई 2026 को शहर कांग्रेस सेवा दल द्वारा मासिक झंडा वंदन कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 78, बिलपुरा वीकल हनुमान मंदिर के पास में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
आज का कार्यक्रम सुनील सराठे जी एवं राकेश चक्रवर्ती के संयोजन में संपन्न हुआ , उपस्थित सभी कांग्रेसजन एवं सेवा दल के साथियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
जय हिंद! 🇮🇳 जय कांग्रेस सेवा दल!
आज के कार्यक्रम के मुख्यतिथि शिव नामदेव जी मुख्य संगठक ग्रामीण कांग्रेस सेवादल जबलपुर,
उपस्थित – वरिष्ठ कांग्रेस नेता सन्मति सैनी जी, पनागर विधानसभा से कांग्रेस नेता राजेश पटेल, सेवादल नगर अध्यक्ष सतीश तिवारी जी, शिव नामदेव ग्रामीण सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष, महेश, शिव कुमार चौबे, राकेश चक्रवर्ती, सुनील सराठे, हिमांशु मिश्रा, विष्णु विनोदिया, विकास जाट, उमेश पटेल, मनोज बैरागी, संगीता सिंह ,महेश चौहान, राजेश चौधरी, मधुपाल, अतुल विश्वकर्मा, राजेंद्र बाल्मीक, कमलेश पटेल, सुभाष पटेल, रघुनाथ विश्वकर्मा, बम्बईया, विष्णु पटेल, सुंदर मालगुजार, जितेंद्र यादव आदि वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे ।
भवदीय
जितेंद्र यादव प्रवक्ता
जबलपुर कांग्रेस सेवा दल
दिनांक 31 मार्च 2026
