नयागांव में किसानों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने सुनी ‘मन की बात’

Revanchal
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स
गुनौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सलेहा मंडल के नयागांव में रविवार को गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने किसानों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार तथा देशभर में हो रहे प्रेरणादायी कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए नागरिकों से देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं, किसानों और आम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विषय जनजागरण और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। विधायक ने उपस्थित किसानों एवं कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।


कार्यक्रम में सलेहा मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया।

ग्रामीणों ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों की जानकारी मिलती है, जिससे समाज में जागरूकता और सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है। इस कार्यक्रम में मदन मोहन पांडे, राम शिरोमणि मिश्रा, नागेंद्र सिंह, जगदीश पटेल, हरेंद्र त्रिपाठी, शिवनारायण मिश्रा, श्रीराम गर्ग, मयंक पांडे, राजेंद्र द्विवेदी, आशीष गर्ग, बृजलाल गोस्वामी, शंकर प्रसाद शर्मा, नारायण चौरसिया, के.के. चौरसिया, ओम सोनी भी उपस्थित रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »