जन अभियान परिषद के नेतृत्व में संचालित हुआ सफाई अभियान

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स पन्ना

पन्ना: 31 मई 2026
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में आगामी 30 जून तक नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसहभागिता से जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनरूद्धार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विभिन्न विभागों और संगठनों द्वारा आम नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस पुनीत कार्य में समानांतर रूप से भागीदारी कर रहे हैं।

इस क्रम में जन अभियान परिषद पन्ना की जिला समन्वयक अनीता जाटव के नेतृत्व में गत दिवस ग्राम बख्तरी, बांधीकला एवं तरौनी में प्राचीन जल स्रोतों एवं बावड़ियों की साफ-सफाई का अभियान संचालित किया गया।

स्वयंसेवकों ने जल स्रोतों की सफाई की और पानी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया। इस कार्य में स्थानीयजनों से भी भागीदारी की अपील की गई है। आगामी जून माह में भी अभियान निरंतर संचालित होगा।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »