संदीप रघुवंशी ‘किसान सेवा दिवस’ के रूप में मनाएंगे जन्मदिन, छिंदवाड़ा और चौरई में होंगे भव्य आयोजन

Revanchal
5 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (म.प्र.) के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी आगामी 12 जून, शुक्रवार को अपना जन्मदिवस अपने गृह जिले छिंदवाड़ा में किसान सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे। इस अवसर पर राजनीति, धर्म और समाज सेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, दिनभर चलने वाले इस सेवा अनुष्ठान में अन्नदाताओं (किसानों), वरिष्ठ नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान मिठाई एवं भगवा गमछा भेंट कर किया जाएगा।


प्रातः 9 बजे से शुरू होकर रात्रि 9 बजे तक चलने वाले इस 12 घंटे के सघन सेवा और संपर्क दौरे का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है
​प्रातः काल: महापुरुषों, संतों और वरिष्ठों का आशीर्वाद
​संदीप रघुवंशी अपने दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे संघ कार्यालय छिंदवाड़ा में माननीय विभाग प्रचारक का आशीर्वाद लेकर करेंगे। इसके बाद वे छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू , पूर्व मंत्री चौ. चंद्रभान सिंह चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट करेंगे।

धार्मिक अनुष्ठान और स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
​धार्मिक आस्था के केंद्र श्री रामेश्वर धाम और कपूरदा षष्टि माता मंदिर में दर्शन, आरती और प्रसाद वितरण के बाद सुबह 10:30 बजे अंकित वर्मा के निवास (बाजार चौक) पर एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। इसके उपरांत कुंडा मंडल अध्यक्ष धर्म वर्मा व कार्यकर्ताओं से भेंट होगी।

चौरई विधानसभा में सघन संपर्क और संवाद
​पूर्वाह्न 11:00 बजे: चौरई बंजारी माता मंदिर दर्शन के बाद यश कृषि केंद्र में शुभचिंतकों से मुलाकात होगी। इसके बाद पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे , नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय , विस प्रभारी लखन वर्मा , जिला भाजपा मंत्री श्रीमती नीलू निर्मलकर , किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू पटेल , और जिला पंचायत सदस्य ऋषि वर्मा से भेंट करेंगे।
​नगरपालिका चौरई नगरपालिका कार्यालय में नपा अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा जैन एवं उपाध्यक्ष सरपत नायक से आत्मीय भेंट के बाद भारत माता चौक (बस स्टैंड चौरई) पर भारत माता की महाआरती और किसानों व कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

ग्रामीण अंचलों में ‘किसान सम्मान’ यात्रा
​दोपहर के सत्र में रघुवंशी चौरई विधानसभा के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर सीधे किसानों और ग्रामीणों से रूबरू होंगे
​दुपहर 12:00 से 3:30 बजे: राजलवाड़ी शिशुपाल पटेल, पांजरा जनपद अध्यक्ष मंझलो राधेश्याम पटेल व वीरेंद्र पटेल, राम जानकी मंदिर दर्शन एवं यज्ञ सम्राट पूज्य कनकबिहारी दास महाराज की मूर्ति पर पुष्पांजलि, पचगांव सारंग पटेल, आमगांव सरपंच दीपक पटेल, पौनिया मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर व राकेश पटेल, बादगांव शिव मंदिर दर्शन सुरेश साहू और चंदनगांव रघुराज पटेल के निवास पर भेंट।

चांद, बिछुआ और खमारपानी में भव्य स्वागत
​शाम 4:00 बजे: चांद माता मंदिर में पूजा-आरती और प्रसाद वितरण। यहाँ मंडल अध्यक्ष नीरज ठाकुर, नपा अध्यक्ष ठाकुर दान सिंह पटेल, किमो डॉ. विजेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बंटी नीरज पटेल, नपा उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल व मोनू साहू से भेंट होगी।
​शाम 4:30 से 6:30 बजे: खापा बिहारी सरपंच रानू पटेल, गुमगाब गिरीश विश्वकर्मा व ईश्वर वर्मा, खमरा डॉ. धनेंद्र वर्मा, किशनपुर मंदिर में पूज्य स्वामी का आशीर्वाद एवं उल्हावाडी ठाकुर प्रियवर सिंह के निवास पर आगमन।
​शाम 7:00 बजे: बिछुआ वन विभाग विश्राम गृह में जिला भाजपा मंत्री गोलू नागरे और मंडल अध्यक्ष शैलू चोपड़े की उपस्थिति में किसानों व कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद।
​शाम 7:30 बजे: खमारपानी हनुमान मंदिर बाजार चौक पर मंडल अध्यक्ष गोपाल कवरेती , मंडल महामंत्री दशरथ साहू एवं सरपंच सुरेश परतेती सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं व किसानों से भेंट।

रात्रि में रोहना कला में समापन
​संदीप रघुवंशी अपने व्यस्त दौरे के समापन पर रात्रि 9 बजे रोहना कला पहुँचेंगे। यहाँ वे पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के निवास पर आयोजित उनके जन्मदिवस बधाई समारोह में शामिल होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

आयोजन समिति का आह्वान
जन्मदिवस सेवा दिवस आयोजन समिति चौरई विधानसभा ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, किसान भाइयों, और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस सेवा और सम्मान के महापर्व में शामिल होने की अपील की है।

👁️ 73 views Views
Share This Article
Translate »