संस्कार,शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आचार्य अभ्यास वर्ग सम्पन्न

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स। सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत की योजना के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर पवई संकुल केंद्र में आयोजित पंच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में समापन हुआ 9 जून से 13 जून तक चले इस प्रशिक्षण वर्ग में 38 आचार्यों एवं 12 दीदियों सहित कुल 50 शिक्षकों ने सहभागिता कर शिक्षा, संस्कार और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया अभ्यास वर्ग में पवई, सुनवानी,गुनौर,अमानगंज एवं शाहनगर के सरस्वती शिशु मंदिरों के आचार्य एवं दीदियों ने सहभागिता की कार्यक्रम का शुभारंभ सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण नगायच के आतिथ्य में मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ अपने उद्बोधन में श्री नगायच ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शिक्षा का केंद्र नहीं,बल्कि संस्कारवान,अनुशासित एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों के निर्माण का सशक्त माध्यम है यहां का विद्यार्थी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सदैव अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता है कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी ने वर्ग का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षण की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी पन्ना जिला के जिला सचिव प्रमोद नगायच एवं संस्था के उपाध्यक्ष प्रहलाद बेहरे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आचार्यों से शिक्षा के साथ संस्कारों के संवर्धन का आह्वान किया अंत में संस्था के व्यवस्थापक भवानी पटेल ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन वर्ग कार्यवाह सुरेश सेन के मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण एवं संस्कार युक्त शिक्षा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ

👁️ 9 views Views
Share This Article
Translate »