स्थानांतरण में जम के चल रहा गडबडझाला

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला, मध्यप्रदेश मोहन सरकार की स्थानांतरण नीति 2026 को ठेंगा दिखा रहे प्रभारी मंत्री
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मंडला जिला के वन विभाग की स्थानांतरण सूची नोडल अधिकारी एवं वन मंडल अधिकारी पूर्व सामान्य मंडला द्वारा कलेक्टर के हस्ताक्षर उपरांत मंडला जिले की स्थानांतरण सूची प्रभारी मंत्री के अनुमोदन हेतु भोपाल प्रस्तुत की गई किंतु प्रभारी मंत्री ने सूची में कुछ नामों में ही सहमति दिए अन्य नामों में असहमत कर दिए जिससे जिले की स्थानन्तरण व्यवस्था लड़ खड़ा गई ।


वही प्रभारी मंत्री का अनुमोदन न मिलने से जिले के विभागीय कार्यों में विपरीत प्रभाव पड़ेगा ।
बहुत से कर्मचारी जिन्होंने स्वयं के व्यय पर स्थानन्तरण हेतु आवेदन किये थे , कुछ लापरवाह कर्मचारी जिन्हें कार्यालय प्रमुख द्वारा हटाना था कुछ कर्मचारियों की स्थानीय स्तर से शिकायत के आधार पर हटाया जाना था सूची पर प्रभारी मंत्री की सहमति न मिलने से मंडला जिला के वन विभाग के स्थानीय व विभागीय कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा ।


वही सूत्रों का कहना है कि स्थानन्तरण सूची के साथ कोई चढ़ावा नही चढ़ा इसलिए ये सब खेला हो रहा है ।
मोहन सरकार की स्थानन्तरण नीति को ठेंगा दिखा रहे प्रभारी मंत्री ।
आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले को मिले है ऐसे प्रभारी मंत्री ।

👁️ 553 views Views
Share This Article
Translate »