सांसद बंटी विवेक साहू आज सौंसर क्षेत्र में: करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात, गांवों में सजेगी चौपाल

Revanchal
3 Min Read

​मोदी सरकार के ’12 वर्ष विकास और जनकल्याण’ अभियान के तहत विशेष जनसंपर्क; सायखेड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का करेंगे लोकार्पण

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

मोदी सरकार के 12 साल के सफल कार्यकाल, अटूट विश्वास और जनकल्याण की उपलब्धियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश और प्रदेश सहित जिले भर में ‘विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’ उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू आज, 18 जून को सौंसर विकासखंड के तूफानी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देते हुए कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही, गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे।
वरिष्ठों का सम्मान और किसानों से सीधा संवाद
​सांसद साहू अपने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत गांवों में लाभार्थी सम्मेलनों में शामिल होंगे और वरिष्ठजनों से मुलाकात कर मोदी सरकार के स्वर्णिम 12 वर्षों के साक्षी बनने पर उनका अभिनंदन करेंगे। इसके अलावा वे किसान चौपालों के माध्यम से अन्नदाताओं से सीधा संवाद कर कृषि योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

​सांसद का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
​सुबह 11:00 बजे (ग्राम सायखेड़ा): नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नल-जल योजना का लोकार्पण। इस अवसर पर वे पौधारोपण भी करेंगे।
​दोपहर 12:00 बजे (ग्राम एलकापार व खोरी): एलकापार में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन और खोरी में सामुदायिक भवन व सीसी रोड का लोकार्पण। एलकापार में ‘किसान चौपाल’ के जरिए किसानों से संवाद।
​दोपहर 02:30 बजे (ग्राम खैरीतायगांव): लाभार्थी सम्मेलन में शिरकत, वरिष्ठ जनों का सम्मान और चौपाल के माध्यम से संवाद।
​शाम 04:00 बजे (ग्राम कबर पिपला): प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जन-चौपाल में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान।
​शाम 05:00 बजे (ग्राम सतनूर): युवाओं और महिलाओं से विशेष संवाद, सरकार की युवा व महिला केंद्रित योजनाओं पर चर्चा।
​शाम 06:00 बजे (ग्राम पारडसिंगा): सीसी रोड का भूमिपूजन और मोक्षधाम की बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण। साथ ही क्षेत्र के किसानों से सीधा संवाद।

बंटी विवेक साहू, सांसद, ने कहा,​मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। हमारा लक्ष्य जिले के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना और अंतिम छोर के व्यक्ति की समस्या का समाधान करना है।

👁️ 7 views Views
Share This Article
Translate »