जनसेवा के 12 वर्ष, प्रकृति के नाम एक संकल्प: गुलाबरा में भाजपा का पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

Revanchal
2 Min Read

पौधारोपण और स्वच्छता केवल अभियान नहीं, भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है – शेषराव यादव

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं गौरवशाली नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, छिंदवाड़ा द्वारा वार्ड क्रमांक 41, गुलाबरा में विशेष पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि पौधारोपण और स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप मिला है। स्वच्छ भारत अभियान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। यही विकसित, स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण का आधार है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय पटेल, पार्षद संदीप सिंह चौहान, कुबेर सूर्यवंशी, यमन साहू, अनिल बज, आशीष बरहैया, इन्द्रजीत सिंह पटेल, अंकित जैन, मोनू ठाकरे, आरती मोहखेड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

👁️ 37 views Views
Share This Article
Translate »