जनपद पंचायत नारायणगंज में VB-G RAM-G (विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन) 2026-27 का शुभारंभ

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – नारायणगंज (मंडला)। जनपद पंचायत नारायणगंज के सभा कक्ष में बुधवार, 1 जुलाई 2026 को VB-G RAM-G (विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन) 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर मनरेगा मेट संघ की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में नई योजना के क्रियान्वयन, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में योजना अधिकारी पंकज साहू (APO) ने सभी मेट साथियों को नई योजना के शुभारंभ की शुभकामनाएं देते हुए इसकी प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में 318 नए कार्यों की योजना तैयार की गई है, जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं विकास कार्यों को गति मिलेगी।


इस अवसर पर मेट संघ की नई कार्यकारिणी एवं उसकी जिम्मेदारियों की भी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में मेट संघ अध्यक्ष प्रेमसिंह नरेती, कोषाध्यक्ष प्रीति विश्वकर्मा, सचिव मनीष दुबे, जिला मीडिया प्रभारी हेमसिंह परते, पवन सिंह, डुमारी लाल, अनूप सिंह, महेश कुमार, जगदीश कुमार, चमरू लाल सहित बड़ी संख्या में मेट भाई-बहन उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य नई योजना के सफल संचालन के लिए सभी मेट साथियों को प्रशिक्षित एवं जागरूक करना था, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका से जुड़े कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

👁️ 135 views Views
Share This Article
Translate »