सतपुड़ा लॉ कॉलेज में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट क्लास का भव्य लोकार्पण

Revanchal
3 Min Read

​सांसद बंटी साहू और कुलगुरू द्वय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

मोहन नगर स्थित सतपुड़ा विधि महाविद्यालय में आज,16 जुलाई 2026 को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। महाविद्यालय में नवनिर्मित आधुनिक भवन एवं सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट कक्षा का लोकार्पण कार्यक्रम अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
​कार्यक्रम का शुभारंभ वीणापाणी मंदिर में मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं सुमधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

अतिथियों ने दिया सफलता का मंत्र, मेधावियों का बढ़ा मान
​लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू एवं कुलगुरू द्वय प्रो. वाय. एस. ठाकुर व प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में अनुशासन, कड़े परिश्रम और आधुनिक तकनीक स्मार्ट क्लास के सही उपयोग से देश व समाज की सेवा करने का मार्गदर्शन दिया।
​इस अवसर पर कॉलेज की दो प्रतिभावान छात्राओं को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया

आरती चौरसिया एलएल.बी. त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान एवं कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर।
​स्वाति लांजेवार बी.ए.एलएल.बी. ऑनर्स पंचवर्षीय पाठ्यक्रम में महाविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने पर।
​दोनों मेधावी छात्राओं को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान बैच लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इन्होंने संभाली मुख्य जिम्मेदारी
​कार्यक्रम की शुरुआत में सोसायटी सचिव अजय पालीवाल ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का आत्मीय जीवन परिचय कराया। मंच का कुशल संचालन, अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान महाविद्यालय शासी निकाय के सदस्य व पूर्व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा द्वारा किया गया। सोसायटी एवं महाविद्यालय की प्रगति का वार्षिक प्रतिवेदन सोसायटी अध्यक्ष एवं विभाग संघचालक भजनलाल चोपड़े द्वारा प्रस्तुत किया गया।


​वरिष्ठ जन व प्राध्यापक रहे उपस्थित
​इस गरिमामयी अवसर पर सोसायटी के आजीवन सदस्यगण एवं कॉलेज के समस्त सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। इनमें डॉ. श्रीमती अमृता सिरपुरकर, जयेन्द्र नारायण भारद्वाज, आनंद बाजपेयी, श्रीमती प्रतिभा शक्रवार, सचिन बाजपेयी, श्रवण बंदेवार, विनोद झावरे, अखिलेश पाण्डे, सुश्री वंशिका विश्वकर्मा, वेदांश शुक्ला एवं श्रीमती सुनीता वर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।
​लोकार्पण कार्यक्रम को गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सतपुड़ा लॉ कॉलेज छिंदवाड़ा के शासी निकाय अध्यक्ष नवनीत व्यास एवं महाविद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश तिवारी ने पधारे हुए सभी अतिथियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं का सहृदय आभार व्यक्त किया।

👁️ 4 views Views
Share This Article
Translate »