नशे को कहो टाटा-बाय-बाय, खुशहाल जिंदगी को लगाओ गले

Revanchal
2 Min Read


दैनिक रेवांचल टाइम्स, मंडला।
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” महाअभियान के तहत थाना बीजाडांडी पुलिस लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है।


इसी क्रम में मुख्य बस स्टैंड बीजाडांडी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एएसआई अछय यादव ने युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा,
“नशे को छोड़कर एक नई और बेहतरीन जिंदगी आपका बेसब्री से इंतजार कर रही है। आपका भविष्य उज्ज्वल है, आइए मिलकर इसे संवारें। आज लिया गया छोटा-सा फैसला आपका आने वाला कल बदल सकता है। अब से नशे को कहो टाटा-बाय-बाय और जिंदगी बनाओ खुशहाल।”


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें।
इस जनजागरूकता अभियान में एएसआई अछय यादव, महेंद्र मार्को एवं गनु यादव सहित थाना बीजाडांडी की टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही। अभियान के दौरान आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दोहराया।

👁️ 7 views Views
Share This Article
Translate »