एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर हर व्यक्ति ले पर्यावरण संरक्षण का संकल्प – संदीप मोहोड

Revanchal
3 Min Read

​वीरांगना रानी दुर्गावती समिति सौसर ने आयोजित किया पौधरोपण कार्यक्रम

रेवांचल टाइम्स पांढुर्णा

​पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वीरांगना रानी दुर्गावती समिति सौसर द्वारा गरिमामय पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड उपस्थित रहे। उन्होंने परिसर में नीम का पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण का संकल्प दिलाया।

​माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता है यह अभियान
​समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा,एक पेड़ माँ के नाम’ मात्र एक अभियान नहीं, बल्कि अपनी जन्मदात्री माँ के प्रति सर्वोच्च सम्मान, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी माँ के नाम से एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक देखभाल की जिम्मेदारी ले, तो यह पर्यावरण सुधार की दिशा में इतिहास का सबसे बड़ा जनआंदोलन साबित होगा।”
​उन्होंने आगे कहा कि आज हम जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इन समस्याओं का एकमात्र स्थायी समाधान अधिक से अधिक पौधारोपण और उनका संरक्षण ही है। पौधा लगाना जितना पुण्य का काम है, उससे कहीं अधिक आवश्यक उसका पालन-पोषण करना है।

गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामय मौजूदगी
​इस हरित आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
​प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,
​समिति एवं मंडल पदाधिकारी, समिति अध्यक्ष मोरेश्वर मर्सकोले, राजेंद्र भकते, रामाकोना मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल, पार्षद रविशंकर धुर्वे।
​सामाजिक एवं विधिक क्षेत्र अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिनेश भकने, नवांकुर संस्थान के विकासखंड प्रमुख अनिल बोंबडे, जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी सुनील पोतरे।
​स्थानीय नेतृत्व सरपंच दिनेश भलावी, पूर्व सरपंच श्रीमती बेबी बाई मर्सकोले, नरेंद्र गजभिये, देवराव वड़स्कर एवं चंद्रशेखर अंबडकर।

​हरित भविष्य का लिया संकल्प
​कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पर्यावरण रक्षा का संकल्प दोहराया। सभी ने केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें विशाल वृक्ष बनाने का सामूहिक प्रण लिया।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »