गुरु पूर्णिमा पर समरसता संकल्प अभियान में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड, संत गुरु रविदास के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स पांढुर्णा

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने सौसर विधानसभा अंतर्गत ग्राम बीसापुर कलां में संत शिरोमणि बाबा गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागिता कर संत गुरु रविदास को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर मोहोड ने कहा कि संत गुरु रविदास का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता एवं सेवा के उच्च आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने अपने विचारों और जीवन दर्शन से समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर समता, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग प्रशस्त किया। उनके बताए हुए आदर्श आज भी राष्ट्र और समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पूर्व थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर समरस एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संत गुरु रविदास के विचार समाज को एकजुट करने और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संत गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं जनसेवा के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »