“”एक पेड़, एक जिंदगी””
“”यही है सच्ची बंदगी””
दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला हरियाली व पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी वाली खेरमाई माता मंदिर प्रांगण में जनकल्याण मंच व्दारा विशाल वृक्षारोपण पखवाड़ा महा अभियान चलाया गया है जिसमें प्रति दिन जिले के विशिष्ट अतिथियों व आसपास से समाजसेवियों से बारी बारी से छायादार फलदार और सजावटी पौधों का लगवाया गया जिसकी शुरुआत 18 जुलाई से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम व्दारा पौधें लगाकर हुई लगातार 15 दिनों तक क्रमशः डाक्टर विजय आनंद मरावी जनपद सदस्य पारुल पांडे बम्हनी थाना प्रभारी सतेन्द्र रघुवंशी जिला भाजपा अध्यक्ष पंडित प्रफुल्ल मिश्रा शासकीय हायर सैकंडरी स्कूल लफरा प्राचार्य खान वरिष्ठ समाजसेवी व क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य राम प्यारी झारिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम पूर्व जनपद अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य कौशल्या मरावी अंजनिया भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज पटैल अंजनिया भाजपा मंडल महामंत्री सोनल पटैल सहित स्थानीय सरपंच विमला मरावी पूर्व सरपंच राधे लाल धनगर रमेश हरदहा जी व्दारा प्रतिदिन वृक्षारोपण कराया गया आज 2 अगस्त पखवाड़ा समापन पर समाजसेवी राजेश पटैल जी के जन्मदिन के अवसर पर खेरमाई प्रांगण पर पटैल व्दारा 10 फलदार पौधें ट्री गार्ड सहित लगाकर जनकल्याण मंच को सौपा गया इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए जनकल्याण मंच के सदस्यों ने आज 2 अगस्त राजेश पटैल के जन्मदिन को केक काटकर मनाया जनकल्याण मंच की इस मुहिम सभी लोगों ने सराहनीय कदम बताया इस वृक्षारोपण पखवाड़ा महा अभियान में समिति एवं ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा वृक्षारोपण को सफल बनाने में वरिष्ठ समाजसेवी दशरथ चंद्रौल पूर्व सरपंच राधे लाल धनगर पूर्व सरपंच तुलसीराम मरावी उप सरपंच हरिश्चन्द्र चंद्र चंद्रौल सेवा निवृत्त शिक्षक शिव कुमार कार्तिकेय जगदीश श्रीवास संदीप मिश्रा अम्मा लाल हरदहा भोला प्रसाद केवट रवि झारिया सुरेश केवट कमल कांत हरदहा रमेश हरदहा संतोष उइके राजेश नंदा शिव प्रसाद केवट मुकेश पटैल खारी अभिषेक पटैल घटिया संजू लाल पुष्पकार का सराहनीय योगदान रहा जनकल्याण मंच के सदस्य संजय तिवारी शारदा श्रीवास भागवत हरदहा चंद्रेश्वर पटैल राजेन्द्र हरदहा प्रशांत तिवारी ओमकार विश्वकर्मा राजू साहू उमेश केवट अनिल हरदहा रितिक हरदहा इशान तिवारी सिद्धांत श्रीवास ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का अभार जताया”
“”हरा सोना, पेड़ों की खान””
“”इसके बिना सूना है जहान””
