छिन्दवाड़ा
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक का आयोजन परासिया रोड स्थित सांसद कार्यालय में किया गया। इस बैठक के दौरान भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संरक्षक सांसद बंटी विवेक साहू की अनुशंसा एवं भारत स्वाभिमान टस्ट के जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक , युवा भारत के प्रभारी नरेन्द्र माहोरे एवं जिला योग समिति के प्रभारी शशि तिवारी के सुझाव पर सत्येन्द्र सूर्यवंशी को पतंजलि किसान सेवा समिति का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बैठक के दौरान आचार्य बालकृष्ण जी की जयंती के अवसर पर 4 अगस्त को सुबह 8 बजे भरतादेव में जड़ी बूटी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को भारत स्वाभिमान टस्ट के जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, युवा भारत के प्रभारी नरेन्द्र माहोरे एवं जिला योग समिति के प्रभारी शशि तिवारी ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से पंतजलि के डॉ. विवेक विश्वकर्मा, नरेन्द्र सिंह वर्मा, रंजीत माहोरे, विरेन्द्र फरकारे, सज्जन सिंह शुक्ला, उज्जवल सूर्यंवंशी, नितिन मरकाम सहित भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
