
दैनिक रेवांचल टाइम्स जबलपुर, 3 अगस्त। शहर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई दिशा देते हुए खटवानी किया (Khatwani Kia), जबलपुर ने अपनी नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV का भव्य शुभारंभ किया। लॉन्च समारोह में खटवानी ग्रुप के निदेशक रोहित खटवानी, नवीन खटवानी, शौर्य खटवानी एवं अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, ऑटोमोबाइल प्रेमी और मीडिया प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

कंपनी के अनुसार Kia Syros EV आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम सुविधाओं से लैस है। यह वाहन 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है तथा एक बार पूर्ण चार्ज होने पर 526 किलोमीटर तक की प्रमाणित रेंज प्रदान करता है। इसमें फास्ट DC चार्जिंग, ADAS लेवल-2, Kia Connect 2.0 के 95 से अधिक स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स, ड्यूल 12.3 इंच डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ तथा Vehicle-to-Load (V2L) जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
कंपनी ने Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल भी पेश किया है, जिसके तहत वाहन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि बैटरी उपयोग के लिए 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
इस अवसर पर निदेशक रोहित खटवानी ने कहा कि Kia Syros EV केवल एक इलेक्ट्रिक एसयूवी नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षित, स्मार्ट और टिकाऊ मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं नवीन खटवानी ने कहा कि खटवानी किया का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वस्तरीय उत्पादों के साथ बेहतरीन बिक्री एवं सेवा अनुभव उपलब्ध कराना है।
खटवानी किया ने शहरवासियों को शोरूम पहुंचकर नई Kia Syros EV का अनुभव लेने और इसकी अत्याधुनिक तकनीक एवं प्रीमियम सुविधाओं से रूबरू होने का आमंत्रण दिया है।
