छिंदवाड़ा में बसपा की जिला स्तरीय बैठक व अभिनंदन समारोह संपन्न:

Revanchal
3 Min Read

अमरवाड़ा बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड. सीताराम कटारे और 4 बार के पार्षद दुर्गा वंशकार का हुआ भव्य स्वागत

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना के संयुक्त तत्वावधान में मानसरोवर बस स्टैंड स्थित ‘लघु वेतन कर्मचारी संघ कार्यालय भवन’ में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक एवं अभिनंदन समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। बैठक में आगामी प्रदेश स्तरीय बैठक की तैयारियों के मद्देनजर संगठन विस्तार, व्यापक सदस्यता अभियान और मेंटेनेंस संबंधी महत्वपूर्ण रणनीतियों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

​कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विधानसभा व जिला पदाधिकारी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी धरातल पर उतरकर सदस्यता अभियान और संगठन को मजबूती प्रदान करने के काम में तेजी लाएं।

प्रचंड जीत पर एड. सीताराम कटारे का ऐतिहासिक अभिनंदन
समारोह का मुख्य आकर्षण अमरवाड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर बसपा के वरिष्ठ नेता एड. सीताराम कटारे की प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय रही। इस उपलब्धि पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों और पुष्पहारों से भव्य नागरिक अभिनंदन किया।

​4 बार के विजेता पार्षद दुर्गा वंशकार रहे आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में अमरवाड़ा से पार्षद दुर्गा वंशकार विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बैठक में इस बात की विशेष सराहना की गई कि उनके वार्ड में उनके समाज के मात्र 70 मतदाता होने के बावजूद उन्होंने लगातार चार बार चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। उनकी इस अभूतपूर्व राजनीतिक कार्यशैली और जनसमर्थन को देखते हुए उपस्थित विशाल जनसमुदाय ने उनका विशेष रूप से अभिनंदन किया।

वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण आयोजन में बसपा भोपाल जोन प्रभारी ज्ञानेश्वर गजभिये, छिंदवाड़ा के मार्गदर्शक डॉ. सी. एम. गेडाम, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष ठाकुर त्रिविक्रम हिरपाची, पांढुर्ना जिला अध्यक्ष अशोक गजभिये, मानिक वानखेड़े एवं एड. राजेंद्र साहू विशेष रूप से मंच पर मौजूद रहे।

​कार्यक्रम के समापन पर बसपा जिला इकाई ने छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले के समस्त मिशन-मूवमेंट से जुड़े जिम्मेदार साथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »