ओबीसी महासभा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, सरिता वर्मा की संदिग्ध मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Revanchal
2 Min Read

​रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

ओबीसी महासभा छिंदवाड़ा द्वारा जिला अध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा को एक ज्ञापन सौंपकर थाना चौरई के अंतर्गत हुई श्रीमती सरिता वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु/हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
​ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि लोधी समाज की महिला श्रीमती सरिता वर्मा की गत 21 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा थाना चौरई में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों से न तो कोई ठोस पूछताछ की गई है और न ही मामले की निष्पक्ष जांच शुरू हुई है।

​ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा ने कहा कि पुलिस की इस शिथिलता से लोधी समाज एवं आम जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो ओबीसी महासभा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
​ज्ञापन सौंपते समय ओबीसी महासभा के पदाधिकारी, पीड़ित परिवार के सदस्य एवं समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »