राखी त्योहार के उपलक्ष में “हस्तनिर्मित सृजन प्रदर्शनी”का हुआ आयोजन।

Revanchal
2 Min Read

प्रदर्शनी में राखी, रेजन निर्मित राखी, कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट , चिकनकारी कुर्तिया, हैंडलूम प्रोडक्ट, साड़ी संग्रह, क्राफ्ट आइटम, हैंडमेड ज्वेलरी, पर्ल वर्क तथा होम डेकोर आइटम प्रमुख आकर्षण रहे।
आत्मनिर्भर,स्वरोजगार एवं स्वावलंबी बनाने को दिशा में एक पहल……

जबलपुर, 25 अगस्त 2026। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी के उदघाटन में प्रभारी कुलगुरु प्रो. राकेश बाजपेयी एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ अश्विनी जायसवाल दीप प्रजवलन कर के “हस्तनिर्मित सृजन प्रदर्शनी” का उद्घाटन किया एवं प्रदर्शनी मे लगाए सभी बीस से अधिक स्टाल का निरीक्षण किया।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के पंडित कुंजीलाल दुबे, प्रेक्षागृह में 25 अगस्त 2026 दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया गया, आयोजन पूर्व दिनांक 22 एवं 24 अगस्त को दो दिवसीय राखी निर्माण प्रशिक्षण जिसमें विभिन्न प्रकार की राखी निर्माण की विधाएँ सिखाई गई।
कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय के समस्त जनों को प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित एवं रचनात्मक वस्तुओं की विविध श्रृंखलाओ को प्रदर्शनी प्रदर्शित कर “परंपरा, रचनात्मकता और सतत जीवनशैली का अनूठा संगम” देखने को मिला।


विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान ने सभी फैकल्टी जन विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रो, धीरेन्द्र पाठक, डॉ मीनल दुबे, ज़ोफिशा मनसब अंसारी, शक्ति चौधरी, रविता सिंह, गुणित वैद्य, डॉ आशा रानी, डॉ तरुणा राठौर, डॉ शैलेश प्रसाद, डॉ मुक्ति मिश्रा, डॉ अपर्णा अवस्थी, डॉ अपर्णा शर्मा, डॉ जया सिंह, मोनिका पटले, बैजू जाेन , परवेज आलम, आदित्य तिवारी, मौसमी गौतम, मोनिका गौतम, अनुराग चौधरी आदि की उपस्थित रही।

व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर

सादर प्रकाशनार्थ 🙏

👁️ 20 views Views
Share This Article
Translate »