अंजुमन इस्लामिया वक्फ जबलपुर में धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

Revanchal
2 Min Read


दैनिक रेवांचल टाइम्स जबलपुर। अंजुमन इस्लामिया वक्फ जबलपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी निहायत ही धूमधाम और पुरखुलूस अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का अंजुमन इस्लामिया वक्फ परिसर में स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मेहमानों और जायरीनों की मौजूदगी रही।
मुफ़्ती-ए-आज़म डॉ. मौलाना मुशाहिद रज़ा क़ादरी साहब की क़यादत में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत अंजुमन इस्लामिया वक्फ प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा किया गया। कमेटी की ओर से जुलूस में शामिल मेहमानों और जायरीनों के लिए आवश्यक इंतज़ाम किए गए थे। हालांकि, बारिश के कारण आयोजन के दौरान कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया वक्फ प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष ने मुफ़्ती-ए-आज़म डॉ. मौलाना मुशाहिद रज़ा क़ादरी साहब का स्वागत किया। मौलाना साहब ने बारिश के बावजूद कमेटी द्वारा किए गए इंतज़ामों और प्रयासों की सराहना की तथा अपनी दुआओं से नवाज़ा।
मौलाना साहब के प्रस्थान के बाद अंजुमन इस्लामिया ग्राउंड में मग़रिब की नमाज़ हाफ़िज़ मोहम्मद अज़हर ने अदा कराई। वहीं, स्कूल के हॉल में भी मग़रिब की नमाज़ की व्यवस्था की गई थी।
बताया गया कि मस्जिद सुलेमानी में एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के कारण मुफ़्ती-ए-आज़म साहब ने अंजुमन इस्लामिया वक्फ कमेटी को मग़रिब की नमाज़ और सलातो-सलाम की व्यवस्था करने के लिए मौखिक रूप से निर्देश दिए थे। इसके बाद हाफ़िज़ मोहम्मद अज़हर ने मग़रिब की नमाज़ अदा कराई।
नमाज़ और सलातो-सलाम के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में अंजुमन इस्लामिया वक्फ प्रबंधन कमेटी ने आयोजन में शामिल सभी मेहमानों, जायरीनों और सहयोगियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

👁️ 15 views Views
Share This Article
Translate »