बम्हनी बंजर में खुलेआम फलफूल रहा सट्टा कारोबार प्रशासन की चुप्पी से बेखौफ सटोरिए, गांव-गांव तक फैला जाल अवैध सट्टा खुलेआम जारी, पुलिस बनी मौन दर्शक

kaonebroadcast@gmail.com
3 Min Read

बम्हनी बंजर में खुलेआम फलफूल रहा सट्टा कारोबार प्रशासन की चुप्पी से बेखौफ सटोरिए, गांव-गांव तक फैला जाल अवैध सट्टा खुलेआम जारी, पुलिस बनी मौन दर्शक

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला
बम्हनी बंजर क्षेत्र में इन दिनों सट्टा कारोबार बेधड़क जारी है। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सट्टा लिखने का काम खुलेआम चलाया जा रहा है, पर पुलिस विभाग की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। पुलिस की निष्क्रियता ने सटोरियों के हौसले बुलंद कर दिए हैं।

घरों, दुकानों और चौराहों से संचालित हो रहा गोरखधंधा

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के पान दुकानों, किराना स्टोर्स और यहां तक कि कुछ घरों से भी यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। बस स्टैंड, खेरमाई रेलवे स्टेशन, चंद्रोल मोहल्ला, मढ़िया मोहल्ला, बसोर मोहल्ला और टिकरी टोला जैसे क्षेत्रों में दिनदहाड़े सट्टा पट्टी लिखी जा रही है।

Betting business is flourishing openly in Bamhani Banjar, administration is silent
Betting business is flourishing openly in Bamhani Banjar, administration is silent

खाईबाजों का नाम उजागर, फिर भी कार्यवाही नदारद

सूत्रों से जानकारी मुताबिक, इस अवैध सट्टा रैकेट को अंगू यादव टिकरी टोला और सुरेश चंद्रोल द्वारा चंद्रोल मोहल्ले से संचालित किया जा रहा है। ये दोनों खाईबाज वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय हैं, परंतु आज तक इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बताया गया है कि इनको पुलिस और स्थानीय प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।

गरीबों की मेहनत की कमाई सट्टे में बर्बाद

अमीर बनने के चक्कर में गरीब वर्ग अपनी मेहनत की कमाई सट्टे में गंवा रहा है। यह लत अब युवाओं को ही नहीं, बल्कि बच्चों तक को अपनी गिरफ्त में ले चुकी है, जिससे उनका भविष्य अंधकार में डूबता जा रहा है।

प्रशासनिक चुप्पी पर उठ रहे सवाल

नगर के जागरूक नागरिकों द्वारा यह दावा किया गया है कि पुलिस के सहयोग के बिना सट्टे जैसा कारोबार संभव नहीं है। कई बार शासन-प्रशासन को इस अवैध गतिविधि की जानकारी दी गई, पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Betting business is flourishing openly in Bamhani Banjar, administration is silent
Betting business is flourishing openly in Bamhani Banjar, administration is silent

दबाव पड़ने पर की जाती है दिखावटी कार्रवाई

जिला मुख्यालय से दबाव पड़ने पर पुलिस द्वारा केवल छोटी-मोटी कार्रवाई कर इतिश्री कर दी जाती है। इससे यह साफ झलकता है कि प्रशासन केवल दिखावे के लिए काम कर रहा है।

क्षेत्रवासी मांग कर रहे कठोर कार्रवाई की

क्षेत्रवासियों में प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर भारी आक्रोश है। जनता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सट्टे के इस गोरखधंधे को तत्काल बंद कराया जाए और इससे जुड़े सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »